मंगलवार, 4 मई 2021

"Can We Get What We Want "! ! ! क्या हम जो चाहते हैं वो पा सकते हैं! ! !

हम साथ एक अनंत शक्ति है । हम सब पर बिल्कुल एक जैसे सिद्धांत लागू होते हैं । हम सब एक शक्ति के साथ जी रहे हैं। यह सिद्धांत है आकर्षण का सिद्धांत । जिसे हम लॉ ऑफ अट्रैक्शन कहते हैं , यह  सिद्धांत ही अपने आप में एक रहस्य है , इसे हम रहस्य भी कह सकते हैं । वह सभी चीजें जो आपकी जिंदगी में आ रही है या घट रही है उसे आप ही आकर्षित कर रहे हैं । और वह आकर्षित होती है उन सभी उसे जिन्हें आपने अपने दिमाग में सोच में एकत्रित कर रखा है । आपके दिमाग में जो कुछ चल रहा है उसे आप अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं।
आप खुद ही सोचिए ऐसा क्यों होता है कि तमाम कमाई का 96% हिस्सा आबादी के 1% लोग ही कमा रहे हैं ! और और आप इसे इत्तेफाक बिल्कुल मत समझिएगा । इसके पीछे एक राज है उन्होंने किसी  एक रहस्य को समझा :- वो है (LAW OF ATTRACTION) मतलब आकर्षण का सिद्धांत और इसी रहस्य को हम आपके साथ बांटने-साझा करने की कोशिश कर रहे हैं ।


आकर्षण के सिद्धांत को आप ऐसे भी समझ सकते हैं की जैसे आप अपने आप को एक चुंबक मान ले तो आप जानते हैं कि आपकी ओर  दूसरे चुंबक भी आकर्षित होंगे । तो ये वैसा ही है । 


ज्यादातर लोग नहीं जानते कि विचारों की फ्रीक्वेंसी होती है। हर विचार के एक फ्रीक्वेंसी होती है। एक विचार को हम माफ सकते हैं।


 किसी विचार को अगर आप बार-बार सोच रहे हैं तो आप अपने दिमाग में उसकी छवि बना रहे हैं । 

जैसे गाड़ी लेनी है , ज्यादा पैसे कमाना है , बड़ा बिजनेसमैन बनना है या किसी इंसान या जीवनसाथी को पाना है। जब आप उसकी छवि बना लेते हैं तो आप उस फ्रीक्वेंसी को लगातार बाहर छोड़ रहे होते हैं । आपके मन में उठे विचार किसी चुंबक की तरह एक सामान विचारों को आपकी ओर खींचता है ।। अपने आपको खुशियों में जीता देखें और आप उसे आकर्षित करेंगे।  


समस्या यह है कि ज्यादातर लोग उसी चीज के बारे में सोचते हैं जो वह नहीं चाहते । और उन्हें हैरानी होती है कि उनके साथ ही यह बार-बार ऐसा क्यों हो रहा है । आकर्षण का सिद्धांत यह परवाह नहीं करता कि जो कुछ आप सोच रहे हैं वह अच्छा है या बुरा । तो अगर आप बैठकर कुछ बुरा सोच रहे हैं , तो पाएंगे कि वही चीज कुछ दिनों में आपके साथ घटने लगती है । इसलिए अच्छा सोचिए। अच्छा महसूस कीजिए। आकर्षण का सिद्धांत बड़ा ही वफादार है - जब आप कोई चीज चाहते हैं और उस पर अपने पूरे इरादे के साथ ध्यान लगाते हैं तो आकर्षण का सिद्धांत वह आपको जरूर देगा हमेशा देगा ।।। यह आप पूर्णत: विश्वास रखिए ।। इसलिए आप जो चाहते हैं उसके बारे में हमेशा अच्छा सोचिए और इस तरह सोचिए कि जैसे आप वह पा चुके हैं। और आप कुछ दिनों या हफ्तों में पाएंगे कि वह चीज आप की ओर आकर्षित हो रही है।।।

                                                        यह विधि करके आप जो चाहे वह पा सकते हैं बन सकते हैं और इसे उपयोग करके मैंने भी बहुत कुछ पाया है और मुझे आशा है कि आगे भी मै यह प्रक्रिया करते हुए मैं जो चाहूंगा वह पाऊंगा । 

               धन्यवाद।।।।। 🙏🙏🙏

लेबल: , , ,

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

सदस्यता लें टिप्पणियाँ भेजें [Atom]

<< मुख्यपृष्ठ